भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बेखौफ तरीके से सड़कों पर दौड़ रही है काली फिल्म लगी काली थार

232
Above News

सरकार के नियम के विपरीत वाहनों का रजिस्ट्रेशन किए जाने के बाद एआरटीओ कार्यालय पर खड़े हो गए है तमाम सवाल खड़े

ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864


कौशाम्बी। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार ने काली फिल्म लगे वाहनों के पंजीकरण करने पर पूर्ण रोक लगा दी है लेकिन उसके बाद भी एआरटीओ कार्यालय द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है जिससे परिवहन विभाग कार्यालय पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं मंझनपुर चौराहे के आसपास काली फ़िल्म लगे वाहन आए दिन सड़को पर फर्राटा भरते देखे जाते हैं।

सरकार का मानना है की काली फिल्म लगे वाहनों से अपराध अधिक होते हैं और वाहन के अंदर बैठे लोगों की गतिविधियों की जानकारी बाहर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं हो पाती है जिससे काली फिल्म लगे वाहनों के सड़कों पर संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है पूरे दिन यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग करती है वाहवाही लूटती है लेकिन काली फिल्म लगी एक भी थार वाहन पर कार्रवाई नहीं हो सकी है जिले में इन दिनों लगभग एक दर्जन काली फिल्म लगी थार वाहन बेखौफ तरीके से दौड़ रहे हैं कुछ वाहनों में तो हल्के कलर के काली फिल्म लगी है हल्की काली फ़िल्म लगे वाहन के अंदर का नजारा बाहर से हल्का दिखाई देता है लेकिन कई काली थार वाहनों में पूरी तरह से काली फिल्म लगाई गई है जिससे अंदर का नजारा बाहर से कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है मंहगांव मूरतगंज मंझनपुर के आसपास काली फिल्म लगी काली थार आए दिन देखी जाती है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय है थाना पुलिस यातायात पुलिस और एआरटीओ विभाग द्वारा काली फिल्म लगी थार वाहनों पर कार्यवाही न किए जाने से बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं सरकार के नियम के विपरीत वाहनों का रजिस्ट्रेशन किए जाने के बाद ए आरटीओ कार्यालय पर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं वही काली फिल्म लगे वाहनों से में क्या गतिविधियां संचालित हो रहे हैं यह भी जांच का विषय है लेकिन अभी तक संबंधित अफसरो ने इस और ध्यान नहीं दिया है लोगों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए नियम के अंदर वाहनों का संचालन कराए जाने की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper