भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, डोटासरा एवं ओला का पुतला फूंका

252
Above News

मंत्री ओला के इशारे पर करते हैं अधिकारी भ्रष्टाचार- विश्वंभर पूनिया
दलित कर्मचारी पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा – कमलकांत शर्मा
भ्रष्टाचार का ही दूसरा नाम कांग्रेस है – बबलू चौधरी
झुंझुनू(सुरेश सैनी)कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान के मंत्री स्थानीय विधायक बृजेंद्र ओला के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा पिछले 5 वर्षों से आम जन को प्रताड़ित कर किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान के मंत्री बृजेंद्र ओला का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ता शहीद स्मारक से रैली के रूप में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंचे। जहां पर कांग्रेस सरकार के नुमाइंदों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर डोटासरा एवं ओला का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं मंत्री बृजेंद्र ओला के इशारे पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार करते है। झुंझुनू एसडीएम सुप्रिया चौधरी के खिलाफ उनके मातहत कर्मचारी राजेश बजाड के द्वारा किए गए खुलासे के बाद अन्य प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रशासनिक कार्यों का पैसा मंत्री तक पहुंचता है। इसका एक हिस्सा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक पहुंचता है। डोटासरा एवं ओला को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि उपखंड अधिकारी सुप्रिया कालेर के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले मातहत कर्मचारी राजेश बजाड पर नाजायज दबाव बनाकर उसे एपीओ करना तथा डरा धमका कर उनके बयानों को बदलवाकर मंत्री बृजेंद्र ओला एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने भ्रष्टाचार पर कपड़ा डालने का कार्य किया गया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दलितों पर अत्याचार करने की चरम सीमा पार कर दी है। भाजपा युवा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार का दूसरा नाम ही कांग्रेस सरकार है। पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेता एवं अधिकारियों पर अनेकों भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सचिवालय में भी सोना एवं नगदी मिलना कांग्रेस सरकार के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए गोविंद डोटासरा पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। जिस सरकार के मुखिया ही भ्रष्टाचार मैं लिप्त हों ऐसी सरकार को सामूहिक रूप से स्तिफे दे देने चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, राकेश शर्मा बगड़, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, अजय तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, नगर महामंत्री रवि लांबा , दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, महेंद्र सोनी, ताराचंद सैनी, श्रीमती कुसुम लता राणासरिया, रामनिवास सैनी, नगर मंत्री सुनील मोरवाल, सुशील सिकलीगर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, चंद्र प्रकाश जोशी, श्रीराम सैनी, ख्यालीराम कुमावत, सुमेर कड़वासरा, उमेद सिंह धनखड़, मुकेश पातुशरी, बुधराम सैनी, सौरभ तिलोतिया, जीतू कालेर, उदावास सरपंच महावीर सिंह, सतपाल भेड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, आनंद सिह, पूर्व पार्षद संजय भार्गव, पवन हिसारिया, लालचंद वर्मा , रूघवीर सिह डूडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper