भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रारंभ

216
Above News

मास्टर ट्रेनर्स को दिया जा रहा है निर्वाचन का विस्तृत प्रशिक्षण

अनूपपुर । आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स का सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 4 से 6 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में आयोजित किए जाने के निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 4 सितम्बर को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार जैन एवं श्री कौशलेन्द्र सिंह द्वारा आदर्श आचरण संहिता, ईवीएम एवं वीवीपैट, नाम निर्देशन, ईवीएम कमीशनिंग व सीलिंग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्‍नों के शंका का समाधान किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper