भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छिबरामऊ में डेंगू का कहर, एक बच्चे की हुई मौत:ताहपुर गांव में सभी घरों में डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया कैंप

209
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट।
:कन्नौज जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। कई गांव के लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। वहीं छिबरामऊ के कपूर पुर गांव में डेंगू के बुखार से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। वहीं लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिससे लोग अब परेशान होने लगे हैं।छिबरामऊ में 100 सैय्या अस्पताल में डॉक्टरों के केबिनों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है। मरीजों की भीड़ संभालने के लिए सुरक्षा गार्ड को मोर्चा संभालना पड़ा। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, शरीर में तेज दर्द समेत अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं डेंगू का प्रकोप बढ़ता देख अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ रहा है। गांव में अब साफ सफाई रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाने लगा है। ग्राम प्रधान और लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे डेंगू के खतरे को कम किया जा सके।तालग्राम के ताहपुर गांव में फैले संक्रामक बुखार से बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य टीम ने लगातार जानकारी होने के बाद गांव में डेरा डाला है। इस दौरान 81 मरीजों का चेकअप कर दवाएं बांटी गई। चिकित्सकों की टीम ने गंदगी और जलभराव के चलते बीमारी फैलने की आशंका भी व्यक्त की है। डाॅ. तरुण गुप्ता, सीएचओ रनीश पटेल, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र और एएनएम अंजना की टीम ने पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगा कर 81 मरीजों की जांच की।बुखार की चपेट में आए 22 मरीजों के खून जांच भी की गई। डाक्टरों ने घरों के आस-पास जलभराव न होने देने और साफ सफाई रखने की सलाह दी है। वहीं लोगों को जानकारी दी गई है कि अपने घरों के आसपास पानी को जमा न होने दें, डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। अगर कहीं जल भराव की समस्या है तो लोग इसकी शिकायत कर सकते हैं। वहीं डेंगू से निपटने के लिए अब अभियान चलाया जा रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper