भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारती जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा एमपी के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा के नेत्रत्व में यात्रा पहुंची नागोद

711
Above News

सतना/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेर्तत्व के मार्गदर्शन पर जन आशीर्वाद यात्रा प्रत्येक बिधानसभा में निकाली जा रही है इस यात्रा का जगह जगह स्वागत हो रहा है इसी तारतम्य में जन आशीर्वाद यात्रा विधान सभा नागोद पहुंची जहां जनता का भव्य शैलाव देखने को मिला
सर्व प्रथम यात्रा शिंहपुर चौराहा से होते हुए बस स्टैंड पहुंची व वहा से होते हुए विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः शिंहपुर चौराहा पहुंची जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गगनेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभा का अयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व मध्य प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, भारती जनता पार्टी सतना के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने किया ।इस यात्रा के माध्यम से भाजपा जनता का आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना चाह रही है यात्रा में नागोद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह यादव ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुखेंद्र सिंह बघेल, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कामाक्छा कुमारी, भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सेन सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper