भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वित्तीय अनियमितता मामले के दोषी ग्राम पंचायत बोदा के ग्राम रोजगार सहायक को जिपं. सीईओ ने किया सेवा से पृथक

385
Above News

अनूपपुर/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वषिष्ठ शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 7 हितग्राहियों के स्थान पर अन्य मिलते-जुलते व्यक्तियों का बैंक खाता नम्बर फीड कर शासन के राशि का दुरूपयोग प्रमाणित पाए जाने पर एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व वित्तीय अनियमितता करने के साथ-साथ हितग्राहियों का फर्जी जिओ टैग कराया जाकर अपात्र व्यक्तियों का बैंक खाता फीडिंग कराते हुए नियम विरूद्ध आवास का लाभ देकर कुल 7 लाख 60 हजार शासकीय निधि के दुरूपयोग किए जाने के फलस्वरूप म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों के कंडिका 01 के परिपालन में कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा के ग्राम रोजगार सहायक श्री सनिका सिंह टेकाम को पद से पृथक किया जाकर सेवा समाप्त कर दी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper