भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गुरू ही शिष्य के जीवन चरित्र का निर्माण करता है

244
Above News

(शिक्षक दिवस पर हिंदी विभाग में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ)

जबलपुर(रिपोर्ट संजय सरया)। शासकीय अग्रणी महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वाशासी महाविद्यालय जबलपुर में मंगलवार को शिक्षक दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रो. अरूण कुमार शुक्ल, डॉ. महेन्द्र कुश्वाहा, डॉ. तरूणेन्द्र साकेत, डॉ.नीलिमा, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया, श्री हरीश झारिया और सुषमा को शॉल-श्रीफल और पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस पर अपने-अपने विचार, गीत और भाषण प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर प्रो. अरूण शुक्ल ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गुरू और शिष्य की महत्वता के बारे में बताया। उन्होंने चौपाई एवं दोहों के माध्यम से गुरू और शिष्य की महिमा के बारे में सारगर्भित उदबोधन दिये। इस अवसर पर मंजीत सिंह, अमन चतुर्वेदी, श्रद्धा साकेत, मानसी कुशवाहा, पूजा सिंह, आम्रपाली चतुर्वेदी, मेघा सिंह, पंकज रैदास एवं शिवाय सहित छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper