भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला कलक्टर ने बैंकों को दिए इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के लंबित आवेदन 30 सितंबर तक निस्तारित करने के निर्देश

201
Above News

झुंझुनूं,। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने बैंकर्स को इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के लंबित आवेदन 30 सितंबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्श समिति अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक साख योजना की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया । बैठक में एलडीएम गोपाल प्रसाद ने प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र, बीसी कार्यप्रणाली से अवगत करवाया एवं बैंकों को जमा और ऋण प्रवाह बढ़ाने, वित्तीय साक्षरता, एमएसएमई ऋण बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक विनोद गुप्ता ने सभी बैंकों को अभियान मोड में कार्य करने आग्रह किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ऋण देने पर ज़ोर दिया । वहीं महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्ल्व न्यौला ने इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में बैंकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने बैंकर्स से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के ऋण आवेदन बढाएं। बैठक में बीओबी के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश आर्य, एएलडीएम संजय सैनी आदि मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper