भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

323
Above News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश। लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम वेटलिफ्टिंग हाल में उत्तर प्रदेश खेलकूद विभाग, जिला वेट लिफ्टिंग संघ तथा साई सेंटर लखनऊ के बैनर तले खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य बालिकाओं में खेल के प्रति रुचि उत्पन्न करना था तथा खेलो इंडिया की महत्वता का प्रचार प्रसार करना।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजीत सेठी ने किया अपने संबोधन में उन्होंने भारत की बेटियों का खेलों में योगदान का जिक्र किया और उपस्थित प्रतिभावान खिलाड़ियों आभार प्रकट किया।
इस प्रतियोगिता में पूरे जिले तथा साइ सेंटर के 40 प्रतिभावान बालिका वेटलिफ्टर ने भाग किया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण इंद्रजीत सिंह ने किया।
सब जूनियर वर्ग के 40 किलोग्राम वर्ग में संध्या यादव प्रथम, साधना द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर अरुण दानी अतुल रही।
45 किलोग्राम वर्ग में चित्र प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पीवी क्षेत्या रही। 49 किलोग्राम वर्ग में सुनीता वर्मा प्रथम, खान निहारिका मिश्रा, तृतीय स्थान दीक्षा सिंह रही। 55 किलोग्राम वर्ग में अदिति दिया गंगाई ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान रितु पांडे, तीसरा स्थान पूनम पटेल ने प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में 40 किलोग्राम वर्ग में उषा ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान नेहा पटेल ने प्राप्त किया।
59 किलोग्राम वर्ग में अन्वी वागए वास्तु प्रथम स्थान, तृतीय स्थान कुमकुम यादव, तीसरा स्थान मार्गरेट ने प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग 64 किलोग्राम वर्ग में संजना गुप्ता ने प्रथम स्थान, कुमकुम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 71 किलोग्राम वर्ग में नवदीप कौर ने प्रथम स्थान, सतरूपा कुशवाहा ने द्वितीय स्थान, अदिति वर्मा ने कृषि स्थान प्राप्त किया। 76 वर्ग किलोग्राम में ज्योति यादव ने प्रथम स्थान प्रीति पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जूनियर की 81 वर्ग किलोग्राम में तनिष्का चौरसिया ने प्रथम तमन्ना यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 87 किलोग्राम जूनियर वर्ग में सोनम यादव ने प्रथम स्थान इच्छा पटेल ने द्वितीय स्थान तथा एकता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्री जीपी शर्मा, पार्षद रंजीत सिंह, संजीव गोसाई, संजय त्रिपाठी, पवन गोसाई, , वेटलिफ्टिंग कोच अरविंद कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, दीपक हलधर, अरुण सिंह, इशरत अली प्रमुख योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper