समाजसेवियों ने गौशाला में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

शहडोल ।भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवियों ने कल्याणपुर स्थित अटल कामधेनु सेवा संस्थान पहुंचकर गौ माताओं की सेवा करते हुए गुड और चना खिलाकर सेवा की और यह सुनिश्चित किया कि हर महीने की 15 तारीख को संस्थान पहुंचकर गौ माताओं कि सेवा करेंगे। इस अवसर पर सबी खान बंटी रवि सेन, आशीष गोले,रिषभ वर्मा,सुरज सेन,अलीम खान,दीपक सिंह,और सेवा संस्थान के गौरव मिश्रा, सार्थक मिश्रा,रूपेश मिश्रा, आशीष नापित,अजय सोधिया, आतिश चौबे, संस्कार दुवेदी, उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.