भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो आखिर किसकी शह पर फिर तैयार हुआ गुड्डू का अवैध कबाड का कारोबार ….?

359
Above News

जिला प्रशासन और क्षेत्र की जनता का विश्वास तोड़ रहा गुड्डू, कर रहा मैनेज करने की बात*

शहडोल/धनपुरी ! पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की शानदार कार्यवाही के बाद भी जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में गुडू नामक कबाड़ी एक बार फिर कर रहा है अवैध कबाड़ का कारोबार, क्या 07 मौत से भी नहीं भरा पेट कि और जानो की बली लेना चाहता है गुड्डू ? जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में गुड्डू का अवैध काम चरम सीमा पर है कबाड़ का कारोबार सुरंगनुमा गड्ढे और बंद पड़ी खदान से एक फिर शुरू हुआ ! क्या कबाड़ की दुनिया का बादशाह बनना चाहता है गुड्डू ? बड़े-बड़े बोलवचनो से स्थानीय प्रशासन को मैनेज करने की बात क्षेत्र में कर रहा है ! एक बार फिर इमामबाड़ा के पीछे, बिलियस न. 01 और बघईया पुलिया के समीप अपना अड्डा बना कर अवैध कारोबर रात के अंधेरे में कर रह है ! सूत्र बताते है कि साम ढलते ही कोल माइंस के आस पास गुड्डू नामक कबाड़ी मंडराने लगता है ज्ञात हो कि पूर्व में बंद पड़ी खदान में 07 लोगों की जान जा चुकी है स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा गड्ढे को पटा कर कार्यवाही की गई थी लेकिन कुछ महीने बीत जाने के बाद फिर उसी प्रकार से क्षेत्र के अवैध कारोबारी सक्रिय रूप से अवैध काम को अंजाम दे रहा है !

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper