ग्राम चकौडिया में 10 लीटर व बुढ़ार में 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

शहडोल। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 मदन सिंह ने ग्राम चकौडिया में आरोपिया गोठिया पलिहा की पत्नी निवासी चकैडिया के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब 1000 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 अवधराज सिंह ने बुढ़ार में दबिश देकर आरोपिया सोनू केवट की पत्नी निवासी बुढ़ार के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब 800 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.