भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पाँच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के प्रकरण का फरार आरोपी उमरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार

246
Above News

रिश्ते के भाई ने किया रिश्ते का क़त्ल,महज 5 साल की बहन के साथ ही किया दुष्कर्म

उमरिया। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती हुई नजर आ रही है। जहां अपराधी घटनाएं तो बढ़ रही है लेकिन पुलिस उसे पर कार्यवाही भी कर रही है जहां ऐसे ही एक जगह अपराध को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मानपुर अंतर्गत  5 वर्ष 11 माह के मासूम के साथ दुष्कर्म घटना होने पर आरोपी पुष्पराज उर्फ बेटू निवासी समरकोईनी के विरूद्ध थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 357/23 धारा 363,376 ताहि एवं पाक्सो एक्ट की धारा के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था जहा आरोपी कई दिनों से फरार था।

जहा इस मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जहा मानपुर पुलिस को पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया के मार्गदर्शन में अथक प्रयास कर आरोपी पुष्पराज उर्फ बेटू निवासी समरकोईनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्यवाही में मानपुर टी आईं सन्तोष कुमार उद्दे,एस आई त्रिवेणी मेसराम, प्र.आर. चा. रामसेवक पटेल, प्रआर. मिथलेश पटेल,प्र.आर. अजय त्रिपाठी की अहम भूमिका रही है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper