भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पपौंध पुलिस ने 10 किलो गांजा जप्त कर 2 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

266
Above News

शहडोल।आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक शहडोल  कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अवैध नशे के तस्करों, व्यापारियों के विरूद्ध शहडोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है।
थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07.09.23 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर साइकल से मादक पदार्थ गांजा लेकर ब्यौहारी तरफ से पपौंध तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पपथ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम खैरा ब्यौहारी पपौंध रोड में नाकाबंदी कर कुछ समय इन्तजार करने के वाद एक मो0सा0 आते दिखी जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मोनू राठौर पिता कताहुर राठौर उम्र 20 वर्ष एवं दूसने व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र राठौर पिता भगवान दास राठौर उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मउ ब्यौहारी का होना बताये जिनके पास एक बैग था जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 10 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 1,00,000 रूपये का होना पाया गया। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि इस मादक पदार्थ गांजा को ग्राम करौंदिया थाना देवलोंद निवासी रामसजीवन पटेल से खरीदकर बेचने के लिए लाये थे। जिससे तीनों आरोपियों के विरूद्ध NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पपौंध डी०के० दाहिया के नेतृत्व में सउनि० गुलाब सिंह, प्र0आर0 नारेन्द्र सिंह एवं रियाज खांन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper