महेश बसावतिया ने विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर गढ़ के गणेश मंदिर में माथा टेका ।

सुरेश सैनी
झुन्झुनू। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं हर राजनीतिक दल के नेता भगवान की शरण में जाते दिखाई दे रहे हैं । इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने आज आचार्य माई महाराज अध्यक्ष अखंड भारत माता सेवा फाउंडेशन के सानिध्य में विश्व प्रसिद्ध गणेश मंदिर रणथंभौर में पूजा अर्चना की व प्रदेश की खुशहाली के साथ वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने को लेकर मन्नत मांगी । विदित हो महेश बसावतिया जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता होने के साथ ही वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश प्रमुख महामंत्री होने के साथ ही वसुंधरा राजे के नज़दीकी भी है आज रणथंभौर में गणेश वंदना करने के साथ ही समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की । इस अवसर पर उनके साथ विनोद जांगीड़ भाजपा जिला महामंत्री चुरू व संयोजक परिवर्तन यात्रा चुरू , बगड़ के विप्र समाज के नेता प्रदीप शर्मा , नरेन्द्र सिंह प्रधान पंचायत समिति खंडार सवाईमाधोपुर व कमलेश कुमार सभापति नगर परिषद सवाई माधोपुर उनके साथ थे

Subscribe to my channel
Comments are closed.