शहडोल जिला प्रशासन की अनोखी पहल, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने पर मिलेगा इनाम

शहडोल ।जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रशासन द्वारा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने का काम जोरों से चल रहा है. इस अभियान को आमजन से जोड़ने के लिए जिले की कलेक्टर वंदना वैद्य ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मृतक व्यक्तियों एवं जिले से बाहर गए लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए सूचना देने पर आम नागरिकों को यथोचित इनाम देने का ऐलान किया है.
जिले की कलेक्टर वंदना वैद्य ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मृतक व्यक्तियों एवं जिले से बाहर गए लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए सूचना देने पर आम नागरिकों को यथोचित ईनाम देने का ऐलान किया है.
कलेक्टर ने अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने मतदान केन्द्रों में जाकर मतदाता सूची में अपने नाम देखें और सूची में नाम नहीं होने पर जल्द से जल्द नाम जुड़वाएं. इसके अलावा यह भी देखें कि अपने मोहल्ले और आस-पास के ऐसे व्यक्ति जिनका नाम सूची में नहीं है उनका नाम सूची में जुड़वाने के लिए सम्बंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सूचना दें. साथ ही ऐसे लोग जो अब मृत हैं या बाहर चले गए हैं अगर उनके नाम मतदाता सूची में हो तो उन्हें हटाने के लिए भी सम्बंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सूचना दें.
‘आम नागरिक भी लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए त्रुटि रहित मतदाता सूची में बनाने में अपना योगदान दें.’

Subscribe to my channel
Comments are closed.