भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्री रा रा करणी सेना के संभाग अध्यक्ष बनें लाल सिंह क्षाला

221
Above News

श्री रा रा करणी सेना से लाल सिंह क्षाला के संभाग अध्यक्ष बनाए जाने पर करणी सैनिकों ने पगड़ी माला पहनाकर किया लाल सिंह झाला का स्वागत अभिनंदन
उदयपुर/श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार ने चितौड़गढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में तमाम प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष की मोजुदगी में संगठन के लिए सदैव तन मन धन से समर्पित रहने वाले सबके चहेते पुर्व वल्लभ नगर तहसील अध्यक्ष श्री लाल सिंह झाला के अच्छे कार्यों को देखते हुवे तीन जिलों पर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया, झाला के संभाग अध्यक्ष बनाए जाने पर तीनो जिलों के करणी सैनिकों में खुशियों की लहर छा गईं, झाला के संभाग अध्यक्ष बनाए जाने पर उदयपुर युवा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चूंडावत, उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह पहाड़ा, सलूंबर जिला अध्यक्ष केशर सिंह चूंडावत जीवन सिंह पडीहार घनश्याम सिंह थाना देवी सिंह सुरेंद्र सिंह कैलाश सिंह केसर सिंह समेत कई करणी सैनिकों ने पगड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया, झाला ने बताया की आगामी दिनों में तीनो जिलों में कार्यकर्म बनाकर हर तहसील तक प्रवास करके करणी सैनिकों की समस्या बात को सुना जाएगा और आगामी विधानसभा में क्षत्रिय समाज किस ओर सहयोग करेगा उस पर भी बातचीत की जायेंगी
यह जानकारी युवा जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper