जेम पोर्टल में आ रही परिशानियों को दूर करेगा एक दिवसीय प्रशिक्षण।

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज जिला संवाददाता
ऋषि जैन ।
जेम पोर्टल में आ रही परिशानियों को दूर करेगा एक दिवसीय प्रशिक्षण कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, राज्य जेम प्रकोष्ठ, एक्सपो मार्ट, निर्यात भवन लखनऊ के आदेश के क्रम में जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने एवं पोर्टल के उपयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ, लखनऊ ने दिनांक 15 सितंबर को गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट कन्नौज में जेम पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन निम्नानुसार है जिसमे क्रेता विभागों हेतु पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक एवं सेलर हेतु अपरान्ह दो बजे से तीन बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम्प्यूटर के भिज्ञ कार्मिक को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें, जिससे आप द्वारा जेम पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों को सरलता / सुगमता से सम्पादन में किसी प्रकार की बाधा / कठिनाई न उत्पन्न हो

Subscribe to my channel
Comments are closed.