भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

204
Above News

झुंझुनू(सुरेश सैनी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा के आगामी 17 सितंबर को झुंझुनू जिले में पहुंचने पर होने वाली सभाओं व स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सोपी गई। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी के डी बाबर ने बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारियों को जिले के प्रत्येक मंडलों में बूथ स्तर तक बैठक कर कार्यकर्ताओं को सभा में आने का निमंत्रण देने की बात कही। यात्रा के मीडिया जिला प्रभारी कमलकांत शर्मा ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा 17 सितंबर को झुंझुनू जिले में प्रवेश करेगी तथा 19 सितंबर तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में जनसभा एवं स्वागत के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला समिति बनाकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सोंपी है। जिसमें यात्रा का जिला संयोजक जिला महामंत्री सरजीत चौधरी एवं सहसंयोजक ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप गुर्जर को बनाया गया है। स्वागत प्रमुख जिला मंत्री श्रीमती मंजू सैनी, कार्यक्रम प्रमुख जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सभा प्रमुख जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, वाहन प्रमुख युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजू मराठा, प्रचार प्रसार प्रमुख जिला आईटी प्रभारी सौरभ सोनी, रूट प्रमुख जिला कार्य समिति सदस्य अतुल खीचड़, आवास प्रमुख उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, भोजन प्रमुख जिला मंत्री राकेश पाटन, मीडिया प्रमुख झुंझुनू शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख सुभाष सैनी, प्रशासन प्रमुख विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट अशोक शर्मा, कार्यालय मॉनिटरिंग प्रमुख जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, अतिथि प्रमुख जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, डॉक्यूमेंट्री प्रमुख जिला कार्य समिति सदस्य पुरुषोत्तम सैनी तथा मोर्चा यात्रा समन्वयक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ को बनाया गया है। मावंडिया ने सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की सफलता के लिए ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने की बात कही। बैठक में जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, राजेश दहिया, योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, सुनील लांबा, राकेश शर्मा बगड़, प्यारेलाल ढुकिया, शेर सिंह निरवान, जिला मंत्री महावीर ढाका, श्रीमती मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा, श्रीमती विशाल कंवर, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, अतुल खीचड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप गुर्जर, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, राजू मराठा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper