शहर में लगातार रफ्तार का कहर जारी, सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज

रिपोर्ट ओंकार झा
भागलपुर,शहर में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक के द्वारा एक ठेला में पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे ठेला ले जा रहा व्यक्ति घायल हो गया। वही मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में कर लिया है, और घटना के को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लगातार शहर में तेज रफ्तार का कर देखने को मिल रहा है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आए दिन इस तरह की घटना सामने आती है जिसमें लोग कभी घायल होते हैं तो कभी लोगों की जा जा रही है लेकिन लोग संभालने का नाम नहीं ले रहे और लगातार तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना देखी जा रही है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.