अंबाह में विधायक कप वॉलीबाल टूर्नामेंट 14 व 15 को

अंबाह–,मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मुरैना के द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंबाह में विधायक कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 14 व 15 सितंबर को प्रिंस क्लब एडवोकेट कॉलोनी वार्ड नंबर 1 अंबाह में किया जा रहा है जिसमें बालक व बालिका वर्ग में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता की जाएगी एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को विधायक कमलेश जाटव के द्वारा सर्टिफिकेट प्रमाण प्रमाण पत्र मेडल आकर्षक ट्राफियां से सम्मानित किया जाएगा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड , फोटो लाना अनिवार्य होगा जिसमे उम्र का कोई बंधन नहीं है किसी भी उम्र के खिलाड़ी इसमे भाग ले सकते हैं साथ ही यह प्रतियोगिता खेल संघ के नियम अनुसार आयोजित की जावेगी जिसमे रेफरी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम निर्णय रहेगा इस प्रतियोगिता में अंबाह विधानसभा की वॉलीबॉल खेल की सभी टीम आमंत्रित हैं अधिक से अधिक टीम भाग लेकर इस टूर्नामेंट का लाभ उठाएं अधिक जानकारी के लिए आयोजन प्रभारी एवं समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग उपदेश सिंह तोमर मोबाइल नंबर 99 26 24 4501 पर संपर्क कर सकते हैं एवं अपनी टीम की एंट्री के संबंध में जानकारी दे सकते हैं.

Subscribe to my channel
Comments are closed.