भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह नगर पालिका अधिकारियों की तानाशाही ,नगर पालिका की गलियां बनी गंदगी का अड्डा, व्यापारी,आम राहगीर हो रहे परेशान

319
Above News

मुरैना।अंबाह नगर पालिक में आए दिन एक न एक दिन नई घटना सामने आती है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी साबिर कौशर की तानाशाही शासन द्वारा उनका स्थानांतरण हो गया उसके बावजूद भी शासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं मुख्य नगरपालिका अधिकारी की उनकी वजह से कर्मचारी भी अपनी मनमानी कर रहे हैं
कर्मचारियों की तानाशाही से आम जनता और बगल स्थित दुकानदार परेशान हो रहे है
अंबाह नगर पालिक में अधिकरियों की शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। एक गरीब दौना, पतल, बेचने वाले व्यापारी की दुकान के बगल में कचरे का ढेर लगा हुआ है और वो रोज लगा रहता है आज तो हद ही हो गई रोड पर भी आज कचरे का अड्डा बना हुआ है व्यापारी रामविलास का कहना है नगरपालिक में बार बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नही करते है ,सामने ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आवास है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रामविलास का कहना है सभी तरह का कचरा सभी लोगो द्वारा यहां पर डाला जाता है सब्जी मंडी से बची सड़ी,गली सब्जी भी सभी सब्जी व्यापारी फेंकते है। यहां गंदिगी के कारण दुकान पर बैठना मुस्किल होता है और खाना भी नहीं खा सकते , नगर पालिका अधिकारी क्यूं नहीं सुना रहे ।
शहर में गंदगी व्याप्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उपन्यत्री के के दीक्षित के बगला के सामने गंदगी का ढेर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का स्थानांतरण हो गया भांडेर के लिए वहां से नए सीएमओ का चयन हुआ अंबाह के लिए हनुमत सिंह भदोरिया पूर्व सीएमओ सविर कौशर केबिन में ताला डालकर चले जाते हैं पहले तो खुद लेट आते हैं और समय से पहले चले जाते है सीएमओ साबिर कौशर की तानाशाही की वजह से आम जनता परेशान है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper