भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करें युवा- अनुराग मिश्र

221
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज जिला संवाददाता ऋषि जैन ।
:कन्नौज नगर के मकरंद नगर स्थित महाविद्यालय चौधरी चन्दन सिंह पी जी कालेज मे आज हिंदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अनुराग मिश्र एवं प्राचार्य रामनाथ मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता की एक विभागध्यक्ष आर डी बाजपेई ने की। समाजशास्त्र विभागाच्या उमेश चंद्र द्विवेदी, प्राचार्य ढं राम नाथ मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। समिति के उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने कहा आप सभी युवाओ को आगे आकर हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुतोल आचार्य ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टॉफ मनोज कुमार, कमल कांत मित्र, जिसमे सतेंद्र यादव, आर एन के सोनी कटियार संतोष चतुर्वेदी सुमित कटियार, सुदीप शर्मा अनूप दुबे मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper