घर के आंगन में ही शव जलाने पर अड़े लोग

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:मंडी के जोगिंदर नगर में शनिवार को शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय लड़की की मौत का इल्जाम बच्ची के बाप पर लगाया जा रहा है। यहा क्षेत्र में लोग काफी ज्यादा आक्रोश में है।
दरअसल जोगिंद्रनगर के चौतड़ा में 8 वर्षीय लड़की की मृत्यु को लेकर ग्रामीणों में चक्का जाम करने की धमकी दे दी है।
उपमंडल जोगिंद्रनगरनगर की एक आठ साल की मासूम की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पिता पर साजिश के तहत हत्या का संगीन आरोप लगाया है। करीब एक माह पहले मासूम की मां की भी मौत के बाद मासूम की मौत पर यह विवाद गहराया है। मामला विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत का है।
ग्रामीणों ने 8 वर्षीय लड़की की हत्या को लेकर आशंका जताई है। गांव की महिलाओं ने पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़की का अंतिम संस्कार करने का ऐलान कर दिया है। गांव में माहौल ख़राब हो गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.