भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नॉन प्रेक्टिस अलाउंस एनपीए की मांग को लेकर पशु चिकित्सकों ने विरोध में लिया सामूहिक अवकाश

467
Above News

(सुरेश सैनी) झुन्झुनू ।पशु चिकित्सकों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश कर विरोध जताया। गुढामोड़ स्थित पशु चिकित्सालय मे जिले भर के पशु चिकित्सक इकट्ठे हुए और धरना प्रदर्शन कर विरोेध जताया। वेटरनरी डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं पशु चिकित्सक संघ राजस्थान के आह्वान पर जिले भर के पशु चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। संघ जिला अध्यक्ष डॉक्टर भरत सिंह सहड़ ने बताया कि नो एनपीए जो बीमा को लेकर आज सामूहिक अवकाश किया है। अगर राज्य सरकार ने हमारी मांग जल्द नहीं मानी तो सोमवार 18 सितंबर से समस्त पशु चिकित्सा अनिश्चितकाल के लिए सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे इस दौरान गोपालन विभाग के समस्त कार्य कामधेनु बीमा राज्यव्यापी चिकित्सा का पूरी तरह से ठप रहेगी जिसकी जिम्मेदार सरकार रहेगी।वही पशुचिकित्सक राजेश सोरवा ने बताया की हमारी एक ही मांग है जिसको लेकर हमारा संघ काफी दिनों से संघर्ष कर रहा सरकार ने एक बार हमें उचित आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक एनपीए लागू नहीं किया है जब तक एनपीए लागू नहीं होगा तब तक हमारी मांगों के लिए हम यूं ही लड़ते रहेंगे।

बाइट01अध्यक्ष डॉक्टर भरत सिंह सहड़,
बाइट02-राजेश सोरवा,पशुचिकित्सक

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper