भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्री गोरख टीला आश्रम आबूसर पर विशाल मेला व रात्रि जागरण का आयोजन

1,543
Above News

सुरेश सैनी
झुनझुनू के निकटवर्ती गांव आबूसर स्थित गोरख टीला आश्रम पर श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज का विशाल मेला व रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है । इस धार्मिक आयोजन के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने बताया कि 22 सितम्बर को विशाल मेले के आयोजन के साथ ही रात्रि जागरण होगा । बसावतिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुनझुनू के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र भांभू होंगे ।रात्रि जागरण में दलीप दानोदिया एंड पार्टी ठिमोली द्वारा गोगाजी के चरणो मे भजनों की प्रस्तुति देंगे । बसावतिया ने सभी धर्मपरायण महानुभावो का आह्वान किया कि गोगाजी महाराज का आशीर्वाद लेने के साथ ही भजनों का लाभ उठाएं । इस आयोजन के आयोजक चंद्रशेखर शर्मा, जयलाल भगत जी व जगदीश नाई है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper