भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दूसरों की सहायता ही जीवन का लक्ष्य है -धनंजय सिंह

513
Above News

अनूपपुर ।दूसरों की सहायता ही मेरे राजनिति जीवन का लक्ष्य है l उक्ताश्य का वक्तव्य नगर परिषद बनगवां राजनगर के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ़ मुन्ना भैया जी ने इण्टक के मंच से मज़दूर सभा को संबोधित करते हुये कहा श्री सिंह ने कहा कि आज मैं भाई विक्रमा सिंह जी का हृदय की गहराई से धन्यवाद इस मंच के माध्यम से देता हूँ कि मज़दूर कांग्रेस में राजनगर के एक उर्जावान व्यक्ति मनोज सिंह चन्देल को मज़दूर कल्याण की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी दिये मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी त्रिपाठी जी के मंशानुसार प्रदेश इण्टक के सचिव विक्रमा सिंह जी एवं जिला इण्टक अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार के प्रयास से नगर परिषद वनगवाँ राजनगर के इण्टक अध्यक्ष मनोज सिंह चन्देल कल 20/09/2023 राजनगर मधुबन क्लब में संगठन विस्तार एवं मजदूरों के हित में एक सूत्र में बांधकर चलना एवं सभी के सुख-दुख में सहभागिता निभाने के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की पहली प्राथमिकता के तहत बैठक आहुति किया गया l राजनगर नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य के आसंदी पर विराजमान रहे l वही विशिष्ठ आतिथ्य प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेंद्र सिंह जी परिहार जिला अध्यक्ष अनूपपुुर ने किया l कार्यक्रम का संचालन रामप्रमोद साहू इण्टक के ब्लाक कोतमा अध्यक्ष एवं राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह चन्देल ने किया l समेश यादव नगर अध्यक्ष बिजुरी एवं अजय कुमार चतुर्वेदी कोतमा नगर अध्यक्ष इण्टक सहित अन्य ने कार्यक्रम में शिरक्त किये l जिसमें अशोक तिवारी, सोनू सिंह, ओमकार सिंह, तेजभान सिंह, कोमल प्रसाद चन्द्रा, उमेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, जीतेंद्र पटेल रामनिवास तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, जमुना रज्जक, बिहारी लाल,विद्याशंकर यादव, विजेश गुप्ता, मनोज कुमार यादव, गोलू पनिका, राममिलन पनिका, श्रीमति सीता महरा, प्रेमवती, बेला जी, रामबाई पनिका, लल्ली देवी, श्रीमति सुशीला सिंह ,हेमाजी, योगेश चन्द्रा आदि शामिल रहे l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper