भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जसो उप लोक सेवा केंद्र का नही खुलता ताला।

279
Above News

नागौद से तुलसी दास बैरागी की रिपोर्टिंग
सतना: ग्रामीण जनों को सुविधाओं का सरलीकरण करने हेतु मध्यप्रदेश सरकार ने तहसीलों में लोक सेवा केंद्र खोले ताकि लोगों को एक निश्चित समय व निश्चित शुल्क में उनका नक्शा ,खसरा, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,बीपीएल एवं उनको ऐसी सुविधा जिसमें गरीब जनता को तहसीलदार, पटवारी एवं एसडीएम के चक्कर काटने पड़ते थे वह सरलता पूर्वक एक नियत शुल्क व समय में जनता का कार्य हो सके किंतु वहां भी काफी भीड़ भाड़ का सामना गरीब जनता को करना पड़ता था यह सब देखते हुए मध्य प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान ने आठ , दस पंचायत के बीच में एक उप लोक सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिए। इसी परिपेक्ष में ग्राम पंचायत जसो में भी उप लोक सेवा केंद्र खोला गया किंतु यह नाम को खुलता है इसका ताला कभी नहीं खुलता तो लोगों को इसकी सुविधा कहां से मिलेगी कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा जबकि इस केंद्र से लगभग दस से पंद्रह ग्राम पंचायतें लाभान्वित हो सकती हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper