भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने नानी बाई का भरा मायरा गणेश मंदिर में भव्य महोत्सव का हुआ समापन, विसर्जन एवं भंडारा शनिवार को

380
Above News

झुंझुनू(सुरेश सैनी)बागड़ रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी से चल रहे श्री गणेश महोत्सव एवं नानी बाई के मायरे का शुक्रवार सायंकाल समापन हुआ। भाजपा नेता कमलकांत शर्मा ने ईस्ट बंधु बांधवों के साथ धूमधाम से नानी बाई का मायरा भरा। गणेश मंदिर समिति के अध्यक्ष बुधराम सैनी ने बताया कि पिछले चार दिन से चल रहे गणेश महोत्सव एवं नानी बाई का मायरा कार्यक्रम का शुक्रवार को भाजपा नेता कमलकांत शर्मा ने डीजे के साथ ईस्ट बंधु बांधवों सहित धूमधाम से नानी बाई का भात भरा। सैनी ने बताया कि शनिवार को प्रातः 9:15 बजे श्री गणेश मंदिर से चुना चौक होते हुए चंचल नाथ टीले पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। तत्पश्चात महा भंडारे का आयोजन रहेगा जिसमें शायद 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण करेंगे। सैनी ने बताया कि मायरे में भाजपा नेता कमलकांत शर्मा के साथ भाजपा नगर उपाध्यक्ष पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, ताराचंद सैनी, विकास पुरोहित, नगर मंत्री सुनील मोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, सप्त ऋषि महामंडल अध्यक्ष हरिकिशन शुक्ला, अनिल जोशी, लीलाधर पुरोहित, ज्योति प्रकाश शर्मा, रौनक पाराशर, गणेश सोनी, कपिल सोनी, देवेंद्र खत्री, श्रीमती कविता मोरवाल, श्रीमती ममता शुक्ला, श्रीमती रचना देवी, नेहा गोस्वामी, श्रीमती राजबाला सैनी, संगीता देवी, सरिता शर्मा, पिंटू पुरोहित, जीवन शर्मा, सुरेश सैनी, ओमप्रकाश ढंढ, पार्षद विजय कुमार सैनी, विश्वनाथ सैनी, ताराचंद सैनी, अनिल दायमा, सुनील पुजारी, ताराचंद किरोड़ीवाल, अनिल बावलिया, कन्हैयालाल, राजकुमार, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper