भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह कस्बे में अवैध लैब पैथोलॉजी का संचालन,स्वास्थ्य विभाग की लापरवाई के चलते हो रहा है अवैध संचालन

967
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

मुरैना| जिले के अम्बाह मे अवैध पैथोलॉजी लैब की बाढ़ सी आ गई है। कलेक्शन सेंटर की आड़ में धड़ल्ले से अवैध पैथोलॉजी लैबों का संचालन किया जा रहा है। ऐसा ही मामला अंबा तहसील के पोरसा चौराहे का है जहाँ स्वदेश लैब अवैध तरीके से चलाई जा रही है यह लैब बिना रजिस्ट्रेशन व अधिकृत मान्यता न होने के बावजूद संचालित हो रहीं इस लैब का संचालन धडल्ले से किया जा रहा है और लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग इन अवैध लैब संचालन पर कोई कार्रवाई नही कर रहा है क्या स्वास्थ्य विभाग कोई बड़ी जन हानि होने का इंतजार कर रहा है क्यों कार्यवाई के नाम पर केवल आश्वासन?
न योग्यता न रजिस्ट्रेशन
लैब संचालन के लिए शासन द्वारा विधिवत नियम लागू किए गए हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उनके सहयोगी तक लैब संचालित कर रहे हैं, वे ही रिपोर्ट में साइन करके दे रहे हैं, जबकि लैब संचालक एमबीबीएस, एमडी पैथोलॉजिस्ट होना चाहिए।

इन जवाबदारों का कहना है:-

सिविल हॉस्पिटल बीएमओ का कहना है अगर ऐसी कोई लैब खोली गई है तो एक टीम गठित करके उसकी जांच कर करते हैं अगर कागज सही पाए जाते है तो ठीक है नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper