भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्वर्ण पदक प्राप्त शहडोल की आरुषि विश्व में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

2,379
Above News

शहडोल।आर मार्शल आर्ट अकादमी के कोच एवं नेशनल कोच रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि कराते आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिताजो कि 21 सितंबर से 22 सितंबर तक उत्तराखंड देहरादून में आयोजित हुई जिसमें आर के मार्शल आर्ट की खिलाड़ी और आरुषी सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और एशियन कराते प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई और नवंबर माह में आयोजित होने वाली एशियन कराते प्रतियोगिता में आरुषि सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
आरुषि सिंह के कोच रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि आरुषि पहले भी 7 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। आरुषि के इस उपलब्धि पर उनके पिता समाजसेवी राम सागर सिंह (बबुआ सिंह)माता नगर पालिका परिषद शहडोल की पार्षद श्रीमती विधि सिंह और उनके कोच रामकिशोर चौरसिया को बहुत बड़ा योगदान है आरुषि लगभग 7 साल से कड़ी मेहनत कर रही है और वह ब्लैक बेल्ट 2nd डॉन की डिग्री प्राप्त की है आरुषी सिंह के इस उपलब्धि पर पुरे शहडोल जिले में एवं मध्य प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है और सभी ने उनके जीतने पर एवं एशियन कराते प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

67 राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2023 में आर के मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़िओ ने जीते मेडल
आरुषी सिंह = गोल्ड मेडल (44 to 48 kg) U 17
ऋषिका वर्मा = सिल्वर मेडल(64 to 68 kg)U 17
तुषार जयसवाल = ब्रांच मेडल (50 to 54 kg ) U17
आर के मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच रामकिशोर चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता ग्वालियर में 24 अगस्त से 28 अगस्त तक सम्पन्न हुआ आरुषि सिंह को गोल्ड मेडल ऋषिका सिंह को सिल्वर मेडल और तुषार जयसवाल को ब्रांच मेडल प्राप्त हुए आरुषि सिंह अब नेशनल खेलने दिल्ली जाएगी खिलाडियों की इस उपलब्धि पर उनके कोच रामकिशोर चौरसिया और सभी सीनियर खिलाड़ी और संभागीय प्रशिक्षक अजय कुमार चौधरी समस्त अभिभावक ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी खिलाडियों जीत की खुशी में पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper