भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जसो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का नागोद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह ने किया भूमि पूजन

2,602
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट
सतना: 30 स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसो का पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक श्री नागेंद्र सिंह जूदेव ने भूमि पूजन किया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत जसो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग थी अब यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो जाने के कारण यहां पर 30 बिस्तर का अस्पताल बनने जा रहा जिसकी लागत 1 करोड़ 94 लाख 21 हजार बताई गई है संविदाकार योगेंद्र शुक्ला ने बताया कि 30 बिस्त्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं दो एफ ,दो जी ,दो एच टाइप आवास गृहों का निर्माण जसो में किया जाना है जो 2696वर्ग मीटर में बनेगा।
नागोद विधायक श्री नागेंद्र सिंह ने कहा यह अस्पताल यहां बनाने हेतु कई वर्षों से मांग थी आज यहां पर अस्पताल की बिल्डिंग का भूमि पूजन होने के बाद 18 माह का समय संविदाकार को दिया गया है मैं कहता हूं इसे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि इस क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके भूमि पूजन के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामाछा कुमारी , मनीष प्रताप सिंह सिंह (राव साहब ) भारतीय जनता पार्टी जसो मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णशरण सिंह , ज्ञानेंद्र पांडे श्रीकृष्ण द्विवेदी ,दीपक अग्रवाल, श्रीमती किरण सेन, श्रीमती श्यामा सिंह जसो महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता बैरागी, श्री सूर्य नारायण सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मुनेंद्र गर्ग ,मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम सोनी सुनील सिंह, डॉक्टर त्रिपाठी सतना, डॉ भी डी तिवारी,डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, डॉ चौरसिया जसो सरपंच श्रीमती निशा कुशवाहा, विकास सिंह पीयूष सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper