अंबाह शासकीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के बाद भी,हड्डी रोग से संबधित मरीजों को नही मिल रहा ईलाज

मुरैना।शासकीय अस्पताल अंबाह में बड़ी दूर दूर से गरीब किसान वर्ग के मरीज़ आते है लेकिन शासकीय अस्पताल में एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध है पर गरीब वर्ग के मरीजों को हड्डी रोग से संबधित ईलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिलते। जिससे मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है और जिले अस्पताल में या मुरैना अन्य अस्पताल में ईलाज के लिए जाना पड़ता है
सूत्रों से मिली जानकारी से
अंबाह शासकीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी एस यादव पदस्थ होने के बाद भी आज दिनांक तक एक भी मरीज का प्लास्टर नहीं किया है जबकि अपने क्लीनिक पर नियमित रूप से प्लास्टर कर रहे हैं क्या कभी गरीब मरीजों को शासकीय अस्पताल में प्लास्टर की सुविधा मिल पाएगी जिससे उन्हें मुरैना ना जाना पड़े
क्या उच्च अधिकारी इस से घटना से अवगत नहीं है या फिर जानकर भी अन जान बने हुए है।
इसी प्रकार के अनेकों प्रश्न उत्पन्न हो रहे है

Subscribe to my channel
Comments are closed.