भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवक का तमंचे वाला वीडियो वायरल अब पुलिस कर रही है तलाश

266
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
हाथ में तमंचा लेकर घर की छत पर घूमते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कन्नौज के मानीमऊ क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक के हाथ में देशी तमंचा है। वह किसी मकान की छत पर है और हाथ में तमंचा पकड़ कर छत के जाल से नीचे की ओर देख कर किसी से बात करते नजर आ रहा है। युवक की सेल्फी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही
युवक के रील बनाते वक्त गाली के साथ एक डॉयलाग को मिक्स किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि तमंचे के साथ अलग-अलग स्टाइल में युवक की सेल्फी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पड़ताल करने पर बताया गया कि हिन्दी फिल्मों में विलेन की स्टाइल में रील बनाने वाला युवक सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मित्रसेनपुर गांव का है। युवक की तलाश में पुलिस गांव भी पहुंची लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस मामले को लेकर मानीमऊ चौकी प्रभारी अमित पोरवाल का कहना है कि युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पकड़ कर उसको जेल भेजा जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper