भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आए पिता-पुत्र की मौत, युवक झुलसा।

200
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
:छिबारामऊ राम मोहलारी टोला स्थित एक मोमबत्ती कारोबारी के घर पर बीते सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में पिता व दो पुत्र गंभीर रूप से जल गए। हालत ज्यादा गंभीर होने पर पिता और छोटे पुत्र को सौ शैया से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है। नगर के मोहल्ला लाहोरी टोला बिरतिया निवासी 57 वर्षीय असलम
पुत्र नत्थू खा मोमबत्ती का कारोबार करते थे सोमवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे तभी अचानक किसी प्रकार हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आनन फानन में सभी ने घर से निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन अंदर रखा गृहस्थी का सामान जलता देख पिता असलम पुत्र सोनू व आशु सामान निकालने के लिए अंदर घुस गए। इसी दौरान अंदर रखी मोमबत्ती ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आए तीनों लोग गंभीर रूप से जल गए। चीख पुकार सुनकर आए आस पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहाँ कुछ देर चप्राथमिक उपचार के बाद असलम वा छोटे पुत्र आशु की हालत गंभीर देख कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहा उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई
जिससे परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शब पोस्टमाटम के लिए भेज दिया। देर शाम पिता पुत्र का शब घर आते ही
म्होल्ले में मातम छा गया और घर में बच्ची पत्नी रोशन बेगम , बड़ा पुत्र सोनू तथा तीन पुत्रियों सहायवीन , मुन्नी वा यसीन का रो रो के बुरा हाल हो गया। वही परिजनों ने बताया की इस अग्निकांड में घर में रखा लगभग 6 लाख रुपए का गृहस्ती का सामान जल कर राख हो गया। 19 अक्टूबर को बेटी की आनी थी बारात छिबरामऊ। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिजनों ने बताया कि 19 अक्टूबर को मृतक असलम की बेटी सहायवीन की बारात मोहले से ही आनी थी। शादी के लिए जमा किया गया दहेज का सामान भी उसी जगह पर रखा था। सामान को आग मे जलते देख निकलने के चक्कर में पिता वा भाई ने अपनी जान गंवा दी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper