भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

2014 बैच की आईएएस अधिकारी बनी मैहर जिले की पहली कलेक्टर, मैहर पहुंचते ही किए मां शारदा के दर्शन

434
Above News

बीएस न्यूज़ सतना से रोहित पाठक की खबर
सतना। जिले में आने वाले मैहर को जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद ये ऐलान भी गुरुवार देर रात हो गया की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी एवं अपर आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग रानी बाटड होगी मैहर जिला की पहली कलेक्टर होंगी, और शुक्रवार को मैहर जिले में पहुंच कर पदभार ग्रहण करेंगी..
जिसके बाद मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ आज शुक्रवार को पहुंची मैहर, जिसके बाद वो पहले जाएंगी मां शारदा के दर्शन के लिए और फिर ग्रहण करेंगी पदभार, तत्पश्चात सीएम के मैहर आगमन को लेकर कलेक्टर सतना के साथ व्यवस्थाओं में होंगी शामिल, बता दे की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी एवं अपर आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग रानी बाटड़ मैहर को जिले बनाए जाने के बाद मैहर की पहली कलेक्टर होंगी..
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 अक्टूबर को आ सकतें है:- मैहर :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 7 अक्टूबर को मैहर आ सकते हैं, जहां सभा को लेकर स्थानीय देवी जी बांधा बैरियल में होना है, जिसकी तैयारियां को जायजा लेने के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी व अधिकारी लोग पहुंचे हैं मैहर जिला बनने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पहला आगमन होने की संभावना है, जिसकी तैयारी में प्रशासनिक अमला लगा हुआ है

सुधीर कुमार अग्रवाल मैहर जिले के पहले पुलिस अधीक्षक:- राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट शुक्रवार सुबह जारी की. इस लिस्ट में सबसे अधिक चर्चित नाम भोपाल हेडक्वार्टर के डीसीपी सुधीर कुमार अग्रवाल का है, क्योंकि उन्हें नए जिले मैहर की कमान दी गई है, यानी पुलिस अधीक्षक बनाया है. सुधीर कुमार अग्रवाल को महज 2 महीने 8 दिन पहले ही भोपाल में बतौर डीसीपी हेडक्वार्टर पोस्टिंग दी गई थी. उसके पहले वे ग्वालियर साइबर पुलिस के एसपी थे. अब वे नए जिले मैहर के एसपी होंगे

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper