भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

3 ग्राम पंचायतों में जैतपुर विधायक मनीष सिंह ने सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन

278
Above News

ग्रामीणजनो को विधायक मनीष सिंह ने करोड़ की सड़क दी सौगात, ग्रामीणों में फैला हर्ष 

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.-7999140850

शहडोल। काफी लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे जिसपर जैतपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिखा पर कार्यवाही नहीं हुई तो विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जनता की समस्या बताई और आम ग्रामीण जनों की समस्या का समाधान हुआ और कल जैतपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडल खैरहा के ग्राम पंचायत बेम्हौरी से धनपुरी सड़क निर्माण लागत राशि 11.62 करोड़ रूपए के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्री मति मनीषा सिंह ने भूमि पूजन किया। बता दे की खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह ने आम ग्रामीण जनों की समस्या को जैतपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के पास बार-बार रखा और बताया कि ग्राम पंचायत बेम्हौरी ,धमनी कला एवं ग्राम पंचायत खैरहा में सड़क की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है जिससे आम ग्रामीण जन बेहद परेशान हैं सड़क का निर्माण अच्छे से होना चाहिए और विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग कर करोड़ की सड़क निर्माण की सौगात ग्रामीण जनों को दी।वहीं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडल खैरहा के राजेंद्र कॉलोनी से धमनी तक सड़क निर्माण लागत राशि 1.80 करोड़ रूपए  एवम राजेंद्र गेट से खैरहा तक सड़क लागत राशि 4.45 करोड  के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्री मति मनीषा सिंह जी ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दीपक शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय सिंह ,राघवेंद्र तिवारी,खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह,खैरहा मंडल महामंत्री विपिन उपाध्याय खैरहा मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के  पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के गणमान्य जन एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper