भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तीन विभागो की सयुक्त टीम ने चलाया अभियान वाहनों पर मतदाता जागरूकता के पोस्टर किए चस्पा

228
Above News

झुंझुनूं, (सुरेश सैनी)। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को झुन्झुनू के विभिन्न स्थानों पर परिवहन विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग एवं आबकारी विभाग की तरफ से संयुक्त अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों की जांच की गई। उक्त वाहनों की डिक्की में अवैध सामान यथा नकदी, अवैध हथियार, अवैध शराब / मादक पदार्थों के परिवहन की जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी संजीव कुमार दलाल ने बताया कि उक्त संयुक्त अभियान चुनाव संपन होने तक जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान परिवहन निरीक्षक रोहिताश भगासरा ने अवगत करवाया कि परिवहन नियमों की अवहेलना करने पर कुल 10 वाहनों का चालान कर 31000/- की राशि का जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही की गई। वाहनों की जांच के दौरान स्वीप प्रोग्राम के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वाहनों पोस्टर चस्पा करवाये गये ।

कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी संजीव कुमार दलाल, परिवहन निरीक्षक रोहिताश भगासरा सहित वाणिज्यिक कर विभाग के एसीटीओ, आबकारी विभाग के निरीक्षक सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper