अंबाह में आईसीसी वर्ल्ड कप के चलते मैच में हार जीत को लेकर सट्टे का बाजार गर्म

अंबाह, मुरैना
संवाददाता: आशीष सिंह तोमर
सटोरियों ने लाखों की बुकिंग,एप में आईडी बना कर लगाते है दाव
नगर में एक बार फिर आज क्रिकट के मैच को लेकर सटोरिया सक्रिय हो गए हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में हार जीत को लेकर मैच से पहले ही सट्टे का बाजार गरम है नगर में इन सट्टा खेलने और खिलाने वालो की होड़ लग गई है ज्ञात रहे नगर में मैच के सट्टे का व्यापार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है सटोरियों को अब ना ही पुलिस नही क्राइम ब्रांच का डर है लगता है बताया गया है कि फील गुड में अधिकारियों को लेकर सटोरीया अब व्यापार कर रहे हैं। इसलिए नगर में जगह-जगह अपने अड्डे बना रखे हैं जहां से वह लोग इस अवैध सट्टे के व्यापार को बड़ी ही आसानी के साथ संचालित कर रहे हैं सट्टे का प्रचलन इस तरह चला है कि युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई है आखिर इन सटोरियों पर क्यों करवाई नहीं होती और कैसे इतना बड़ा नेटवर्क खुलेआम चलाया जाता है सट्टा खिलाने का काम करने वालों के खिलाफ अगर प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करे तो हो सकता है कि युवा पीढ़ी को इस बुरी लत से बाहर निकाला जा सकता है आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच होने से एक दिन पहले ही करोड़ों रुपए का सट्टा का बाजार अंबाह में गर्म हो गया है और पुलिस प्रशासन मौन है यह माना जाता है कि इन सटोरियों के संबंध प्रशासन से बहुत ही मधुर होते हैं इसलिए इन पर कभी भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है इतना तो तय है कि देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में सटोरी सबसे आगे माने जाते हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.