भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनिल दोहरे के निधन पर प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान न देने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

267
Above News

कन्नौज।समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन पर प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान न देने के विरोध में कन्नौज कलक्ट्रेट मौन धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल दोहरे कन्नौज से लगातार तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे इसके अलावा दलित आयोग के अध्यक्ष भी रहे परन्तु उनके निधन पर नियमानुसार उनके अंतिम संस्कार से पूर्व प्रशासन से गॉड आफ आनर मिलना चाहिये परन्तु प्रशासन से गॉड आफ आनर तो मिलना दूर प्रशासन के किसी अधिकारी ने विधायक जी की शव यात्रा में जाना भी उचित नही समझा प्रशासन के लोगो की नजर में bjp नेताओ को खुश करने के अलावा कोई काम नही है प्रशासन की ऐसे दुर्व्यवहार से हम सभी की भावनाए आहत हुई है और सरकार से मांग करते है कि जिस तरह एक महान दलित नेता का अपमान हुआ है उसके लिए जो जिम्मेदार अधिकारी हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए इसी बीच ज्ञापन लेने के लिये अतिरिक्त उपजिलाधिकारी आये तो समाजवादी लोगो ने ये मांग रखी कि प्रशासन अपनी गलती को मान ले तो हम लोग मौन धरना खत्म करने को तैयार है परन्तु उपजिलाधिकारी अपनी गलती को मानने को तैयार नही हुए तो समाजवादी लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने धरना खत्म करने से इनकार करदिया करीब एक घण्टे के बाद जिलाधिकारी ने liu को भेजकरबात की इसके उपरांत बरिष्ठ नेताओ से जिलाधिकारी ने बात की और प्रशासनिक गलती को स्वीकार किया इसके उपरांत समाजवादी लोगो ने राज्यपाल से समन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा इस मौके राजेन्द्र सिंह यादव पूर्व प्रमुख गणेश दुबे कैश खा रेहान वारसी अरविंद भदौरिया संजू कटियार इंद्रेश यादव संजय दुबे विनोद यादव सुरेंद्र दीपक मंसूर अली अतीक अहमद अरुण सिंह पंकज यादव सिंटू पांडे राकेश तिवारी एडवोकेट मोहित एडवोकेट अनंत यादव कमलकांत कटियार सहित 2 सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper