कलेक्टर ने निकलवाये कार से स्टीकर, चालान काटने के निर्देश

बीएस न्यूज़ सतना से रोहित पाठक की खबर
सतना 11 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने अधिकारियों के साथ धवारी स्टेडियम पहुंचकर मतदान दलों की रवानगी के उपयोग आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण से वापस लौटते समय धवारी स्टेडियम के बाहर कार क्रमांक-MP 19 ZC 2054 में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लघंन करती हुई चस्पा स्टीकर सामग्री को देखकर कलेक्टर ने अपने समक्ष स्टीकर हटवाए और साथ में चल रहे आरटीओ संजय श्रीवास्तव को वाहन का चालान काटने के निर्देश दिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.