रासेयो ने मेरी माटी मेरा देश के तहत कलश यात्रा निकाल कर चावल और मिट्टी का किया संग्रहण

अम्बाह/मुरैना। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 1अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2023 तक मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ।इसी श्रृंखला में बुधवार को महात्मा लोचनदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बाह की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोद लिए गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली । इस दौरान स्वयं सेवकों ने घर -घर से चावल/मिट्टी का संग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रासेयो अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है जो सम्पूर्ण देश से आजादी के आंदोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी, नायकों के बलिदान की स्मृति एवं उनके सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान देश के कोने -कोने से एकत्रित की जा रही मिट्टी/चावल देश की राजधानी में बनाई जा रही अमृत वाटिका में समाहित की जाएगी। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी जब भी अमृत वाटिका का भ्रमण करे तो उसे यह अहसास हो कि इस वाटिका में मेरे क्षेत्र की मिट्टी भी लगी है जिससे आगामी पीढ़ी शहीदों को स्मरण करते हुए सदैव उनके प्रति श्रद्धावनत होती रहे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री देवी, सरपंच मुन्नी देवी, पूर्व सरपंच लज्जाराम शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, समाजसेवी बैनी सिंह तोमर, वात्सल्य स्कूल के संचालक राजकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
कलश यात्रा को सफल बनाने में रासेयो स्वयं सेवक आदित्य सिंह तोमर, गगन, भूरी शर्मा, विकास, सूरज तोमर, दीपक, सूर्यकांत शर्मा, गणेश ,साक्षी शर्मा, रानी सिकरवार, वर्षा तोमर, किरन राठौर, दीपांशु , अनिकेत, मनमोहन, देवेश ,रमन सिंह, चन्द्रभान शर्मा एवं पूर्व स्वयं सेवक आकाश सिकरवार, विपिन तोमर, अजमेर माहौर का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.