भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सिविल हॉस्पिटल अंबाह डॉक्टरों की मनमानी, खाली चैंबर में भटक रहे हैं मरीज

404
Above News

अंबाह । सिविल अस्पताल में बीएमओ न रहने से डॉक्टर मनमानी कर रहे है क्यो कि बीएमओ साहब खड़ियाहार में पदस्थ होने से चिकित्सक अपनी मनमानी करते है क्यो की उनको उनकी लोकेशन नहीं मिल पाती है और स्थानीय डॉक्टर ओपीडी में समय पर नहीं बैठते हैं जिससे मरीज चेंबरो में भटके रहते है इसके उपरांत अन्य सुविधाओ का अभाव बना हुआ है फ्रीज में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है डॉक्टर की मनमानी के चलते भटक रहे मरीज
डॉक्टर निश्चित समय पर चैंबर में नहीं मिलते
दूर दूर से आने वाले मरीजों को नही मिलती सरकारी डॉक्टरों की उपस्थिती दूर दूर से आने वाले मरीजों को मिलते है केवल डॉक्टरों के खाली चैंबर हॉस्पिटल में डॉक्टरों को ओपीडी में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मरीजों को देखने का समय निश्चित है
लेकिन जानकारी के अनुसार कुछ डॉक्टर सुबह लेट से आते है और समय से पहले अपने चैंबर से निकल जाते हैं।
ओपीडी में 12 से 1 के बीच में केवल तीन डॉक्टर की उपस्थिति थी
सिविल हॉस्पिटल अंबाह पीने के पानी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस गर्मी के मौसम में मरीजों के लिए पानी पीने के लिए उचित व्यवस्था नहीं। ओपीडी में नही तो डाक्टर बैठते हैं नाही पानी पीने की व्यवस्था है। सवाल इस बात का है। मध्यम वर्ग के लोग अपना इलाज कहां कराये । किसको दिखाएं जब डाक्टर ही नहीं बैठते। पानी कहां पिये जब फ्रिज में पानी ही नहीं है।
इनका कहना है:-
आज मैं शनिचरा मंदिर की व्यवस्था में हूं कल मैं स्वयं सिविल अस्पताल की विजिट करूंगा और जो भी कमी पाई जाएगी उसका शीघ्र निराकरण कराया जाएगा. अरविंद सिंह माहौर एसडीएम अम्बाह

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper