भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया मतदान के लिए प्रेरित

254
Above News

झुंझुनूं,(सुरेश सैनी)13 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद झुंझूनूं के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वार्डवार मतदाता जागरूकता बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि इन बैठकों में निर्वाचन आयोग द्वारा विर्निदिष्ट मतदाता संबंधित मॉबाईल एप्स की जानकारियों के साथ साथ वार्ड वासियों को मताधिकार का निर्भीक होकर उपयोग करने की जानकारी दी गई एवं मतदान के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। वहीं नगरपरिषद् कार्यालय में भी कर्मचारियों द्वारा भी मतदाता संबंधित मॉबाईल एप का इन्स्टोलेशन अपने मॉबाईल फोन में किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper