माता अन्नपूर्णा मंदिर में नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
जिलाधिकारी ने भी पहुंच कर माता के दर्शन कर माथा टेंका और मंगल कामना की
तिर्वा (कन्नौज) 23 अक्टूबर। नवरात्र के अंतिम दिवस सुप्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इस मौके पर जिला अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंदिर प्रांगण में दर्शन कर मंगल कामना की। नवमी के मौके पर जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन भी किया | गया। नवरात्र के समापन पर सोमवार को नगर में स्थित त्रिपुर सुंदरी माता श्री अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में सुबह से ही दर्शनार्थियों की अपार भीड़ करने के लिए उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में नगर, क्षेत्र एवं दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने विधवक पूजा अर्चन करके उन्हें चुनरी फ्ल फूल प्रसाद आदि का अर्पण किया। तत्पश्चात मां के जयकारे भी गुंजायमान किये। मंदिर प्रांगण में ही तमाम श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भावपूर्वक कन्या भोज भी कराया। इस मौके पर तमाम श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विद्वत रूप से अपने व्रत का पारायण किया तथा माता से अपने परिवार की खुशियों की कामना की। | नवरात्रि के समापन के मौके पर सुप्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में जिला अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला, अपर जिलाधिकारी सहित तहसीलदार नवनीत राय ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और मंगल कामना की। इस | मौके पर उन्होंने मंदिर प्रांगण में साफसफाई रखने के भी निर्देश दिए हैं। नवमी के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मेला जैसा नजारा देखने को मिला। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, महीला उप निरीक्षक दीपांजलि शर्मा भी मौजूद रहीं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.