विधानसभा आम चुनाव जागरूकता गतिविधि

बीएस न्यूज़ सतना से रोहित पाठक की खबर
विधानसभा आम चुनाव- 2023 के दौरान सतना शहर में जारी मतदाता जागरूकता की गतिविधियों में बुधवार को रेल्वे अंडरब्रिज सिटी कोतवाली के पास “वाल आफ डेमोक्रेसी” पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े,नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गहलोत, डीपीओ श्री सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.