शहडोल की आरुषी कजाकिस्तान में करेगीं भारत का प्रतिनिधित्व

शहडोल।आर,के,मार्शल आर्ट के मुख्य प्रशिक्षक व राष्ट्रीय सर्टिफाइट कोच रामकिशोर चौरसिया ने जानकारी देते हुये बताया विगत दिनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बनकर आरुषी सिंह पिता रामसागर सिंह माता विधि सिंह ने अपना स्थान भारतीय टीम में बना लिया है जो की 4 से 9 नवम्बर तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की कजाकिस्तान में आयोजित होनी हैं वही बताया जाता हैं 4 दिसबंर की देर रात दिल्ली के इंदरगांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कजाकिस्तान के लिये रवाना होगी ।
रामकिशोर चौरसिया द्वारा लगातार खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये तैयार किया जा रहा है जैसा की आरुषी सिंह ने 2016 से प्रशिक्षण ले रही हैं वर्तमान में सैंट अलोयसियस स्कूल शहडोल में अध्ययनरत हैं
रामकिशोर ने बताया की मध्यप्रदेश सपोर्ट कराते एशोसियेशन के अध्यक्ष सिहान राजेन्द्र सिंह तोमर (आत्मरक्षा विभागीय नोडल अधिकारी) और संभागीय कराते प्रशिक्षक अजय कुमार चौधरी जी का और आर,के,मार्शल आर्ट के टेक्निकल डारेक्टर नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा का मार्गदर्शन और भरपूर सहयोग रहता हैं इस अवसर पर खेल प्रेमियों सीनियर खिलाड़ी और सभी कोच ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.