जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता की उड़ा रहे धज्जियां

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि सरकारी भवनों एवं शासकीय संस्थानो, तथा विद्युत पोलों पर राजनीतिक पार्टियां अपने झंडा बैनर नहीं लगाएंगे लेकिन जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के ग्राम शिल्परी में विद्युत के पोल एवं पानी टंकी पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने झंडा बैनर लगाए हुए हैं कुल मिलाकर यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि जैतपुर भाजपा प्रत्याशी जयसिंह मरावी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आचार संहिता का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है अब देखना यह होगा कि सरकारी भवनों एवं सरकारी विद्युत के पोलों से क्या भाजपा पार्टी के झंडा बैनर निकाले जाते हैं या फिर यूं ही शासकीय भवनो एवं विद्युत पोलों पर झंडा लगे रहेंगे और आचार संहिता का उल्लंघन होता रहेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.