भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मोजर बेयर के वजह से हुआ जैतहरी से धुरवासिन मार्ग का सत्यानाश । 10 साल से रोड की स्थिति खराब

348
Above News

जैतहरी – जैतहरी से धुरवासिन जाने वाले रोड की हालत इतनी खराब है, की चलना मुश्किल है । हर कदम पे गढ्ढे ही गढ्ढे नजर आते है । आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का आक्रोश मोजर बेयर पावर प्लांट के ऊपर है उनका कहना है की मोजर बेयर पावर प्लांट के डैम का निर्माण जब हो रहा था तब प्लांट की लगातार गाड़ियों के चलने की वजह से रोड की हालत इतनी जर्जर हो गई है,की हर कदम पे गढ्ढे ही गढ्ढे हैं आय दिन इस सड़क पे दुर्घटनाए होती रहती है प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है न तो क्षेत्र का कोई नेता सुनने को तैयार है, न प्रशासन क्षेत्र के लोगो का आक्रोश तब बढ़ गया जब मोजर बेयर पावर प्लांट ने जैतहरी राठौर चौक से सिर्फ प्लांट के 2 नंबर गेट तक ही 1 km के सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा लिया जबकि लोगों का कहना है की प्लांट को टकहुली,चांदपुर,महुदा होते हुए सोन नदी तक जहा प्लांट का डैम है,वहा तक सड़क निर्माण करवाना चाहिए क्युकी प्लांट की गाड़ियों के लगातार चलने की वजह से सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है लोगो का कहना है, की अब अगर सुनवाई नहीं होती है, तो आस पास के ग्रामीण जन प्लांट के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper