भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रेत माफिया विपिन द्विवेदी पर सिंहपुर,बुढार,खैरहा थाने में रेत चोरी के दर्ज कई अपराध

258
Above News

रेत चोरी कर परिवहन करते खैरहा पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ा,पुलिस को देख रेत चोर विपिन द्विवेदी भागा

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के आदेशानुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अवैध उत्खनन पर कार्यवाही को लेकर एक्शन मोड पर आई पुलिस थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दिनांक 25.12.2023 को रात्रि करीब ০2 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खन्नाथ बोडरी रोड सरफा नाला खन्नाथ तरफ से ग्राम बोडरी का विपिन द्विवेदी रेत चोर अपनी सिल्वर रंग 485 आईसर कम्पनी का ट्रेक्टर में अवैध रेत लोड़कर दो ट्राली ग्राम बोडरी ले गया है एवं तीसरा खेप भरने जा रहा है सूचना पर हमराह बल एवं साक्षियों को लेकर तस्तीश हेतु पुलिस पहुंची तो मौके में पाया गया कि उक्त ट्रेक्टर ट्राली में बालू लोड था जो लेकर आ रहा था पुलिस को देखकर रेत माफिया विपिन द्विवेदी निवासी ग्राम बोडरी का तथा ट्रेक्टर ड्राइवर ट्राली में लोड रेता को हाइड्रोलिक ऊठा कर रात्रि का अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । जो मौके पर ड्राईवर के द्वारा रेता को गिरा कर भाग गया है । उसका पंचनामा गवाहों के समंक्ष तैयार किय गया तथा आईसर ट्रेक्टर को रात्रि करीब 03.05 बजे जप्त किया गया। रेत माफिया विपिन द्विवेदी मौके से अपना मोटर सायकल को भी छोड़कर भाग गया था। उक्त दोनो वाहनों को सुरक्षार्थ थाना लाया गया है ।थाना में इस्तगासा क्रमांक 07/23 धारा 04/21 खनिज अधिनियम का तैयार किया गया है । जो जिला कलेक्टर दण्डाधिकारी महोदय (खनिज शाखा) भेजा जाता है । तथा जप्त ट्रेक्टर की राजसात की कार्यवाही प्रथक से की जायेगी ।

रेत चोर विपिन द्विवेदी पर थानो में दर्ज अपराध

आरोपी विपिन व्दिवेदी पिता रामलाल व्दिवेदी निवासी ग्राम बोडरी थाना सिंहपुर के विरूल्द रेत चोरी के थाना सिंहपुर, थाना बुढार, थाना खैरहा में निम्मलिखित अपराध पंजीबद्ध है थाना बुढार – (1) अप. क्र.521/21 धारा 294, 34, 379,414,506भादवि,146,181,192(1)3,39 मोटर यान अधि., 4/21 खनिज अधि., (2)692/21379,414 भादवि,130,146,177(3),180,181,196,3,5 मोटरयान अधि., 4/21 खनिज अधि., (3) अप.क्र. 150/22 धारा 379,34,414 भादवि, 130 (3),146,177,180,181,192(1),196,3,39,5 मोटरयान अधि.,4/21 खनिज अधि.,थाना सिंहपुर – (1)अप. क्र. 606/11 धारा 354,456 भादवि, (2) अप.क्र. 589/13 धारा 294, 323,506,34 भादवि., (3)
अप.क्र.182/16 धारा 294 ,323,506,34 भादवि., (4) अप.क्र.54/22 धारा 294, 323,506,34,325 भादवि., थाना खैरहा – (1) इस्तगासा क्र.06/23 धारा 4/21 खनिज अधि., (2) इस्तगासा क्र. 07/23 धारा 4/21 खनिज अधिनियम पंजीबद्ध किया गया है उक्त आरोपी सातिर रेत माफिया है उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध के बावजूद भी इसमें कोई सुधार न होने अप.क्र.धारा से इसकी इसकी निगरानी फाईल प्रथक से खोली जायेगी । उक्त कार्यवाही में थाना खैरहा से उनि. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि,रामकरन सिंह,का.प्र.आर. रामनाथ बांधव, म. आर.827 अज्ञावती सिंह सराहनीय भूमिका रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper